जोखिम भरा काम है 'रिमेक' : आमिर खान

45 साल के आमिर ने बताया कि वर्ष 1991 में आई उनकी फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' हॉलीवुड फिल्म 'इट हैपेंड वन नाइट'(1934) की रिमेक थी। उन्होंने बताया, "मैंने फिल्म 'गजनी' के रिमेक में काम किया है, जो तमिल में बनी थी। हमने उसे हिन्दी में दोबारा बनाया, लेकिन वह पुरानी फिल्म की तरह नहीं बन पाई।"
आमिर ने बताया, "वर्ष 1934 में हॉलीवुड निर्देशक फ्रैंक काप्रा ने 'इट हैपेंड वन नाइट' बनाई थी। मैंने पटकथाओं के संग्रह से उसे निकालकर पढ़ा था। मुझे पसंद आ गई और हमने उसे दोबारा हिन्दी में बनाने का फैसला किया था।"


Click it and Unblock the Notifications











