#2017MahaClash: रईस शाहरूख का उधार चुकाएंगे सलमान या भिड़ेंगे?
आखिर एक बार फिर वही होने जा रहा है जो नहीं होना चाहिए था। कुछ ही दिन पहले शाहरूख खान ने ये साफ किया था कि इम्तियाज़ अली अभी भी द रिंग के लिए एक तारीख ढूंढ रहे हैं और फिल्म 2017 के 15 अगस्त वीकेंड पर अक्षय कुमार की क्रैक के साथ नहीं भिड़ेगी।
शाहरूख ने ये भी हिंट दिया था कि हो सकता है फिल्म दीवाली या क्रिस्मस पर रिलीज़ हो जाए। लेकिन दीवाली 2017 पर रिलीज़ हो रही है अजय देवगन की सन्स ऑफ सरदार और शाहरूख ने ये भी हिंट दिया कि फिल्म क्रिस्मस पर रिलीज़ हो सकती है।

लीजिए, शाहरूख ने बस हिंट भर दिया कि सलमान खान क्रिस्मस 2017 पर टाईगर ज़िंदा है कि रिलीज़ डेट बुक कर के आराम से बैठ गए हैं। अब अगर इतिहास देखा जाए तो सलमान खान की सुलतान के लिए शाहरूख ने रईस की डेट खिसका दी थी।
[20 Years Ago: सलमान को शाहरूख से मिले स्टारडम के 400 दिन!]
नतीजा ये है कि आज तक रईस रिलीज़ नहीं हो पाई है। अब देखना ये है कि इस बार भी केवल शाहरूख खान ही त्याग करेंगे या फिर सलमान खान उधार चुकता करेंगे।
[सोचा कुछ अच्छी फिल्में शाहरूख भी कर ले - सलमान खान]
वैसे भी काफी समय हो गया है जब शाहरूख खान से कोई बॉक्स ऑफिस पर डरा हो। एक समय था जब शाहरूख खान क्लैश के नाम पर बॉक्स ऑफिस के बादशाह हुआ करते थे -
रईस vS सुलतान
सलमान खान ने कहा था कि ये तो अच्छा हुआ कि रईस बनकर तैयार ही नहीं हुई वरना दोनों प्रोड्यूसर अपनी अपनी फिल्म को लेकर ईगो में बैठे थे। इन लोगों के घमंड के चक्कर में मेरी और शाहरूख की फिल्मों का कलेक्शन चला जाता। ठीक वैसे ही जैसे कि रोहित शेट्टी की दिलवाले और संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी के साथ हुआ।
चेन्नई एक्सप्रेस के ताबड़तोड़ रिकॉर्ड
2013 में सलमान खान ने अपनी ईद शाहरूख खान के नाम कर दी और इस साल रिलीज़ हुई थी चेन्नई एक्सप्रेस। और इस फिल्म के रिकॉर्ड को तब तक की सबसे बड़ी ईद रिलीज़ कहा गया जब तक बजरंगी भाईजान रिलीज़ नहीं हुई।
काबिल Vs रईस
MUST READ काबिल Vs रईस...ऋतिक रोशन को इसलिए महंगा पड़ेगा ये महाक्लैश!
दिलवाले Vs बाजीराव मस्तानी
भले ही बाजीराव मस्तानी ने दिलवाले को कड़ी टक्कर दी लेकिन इसे शाहरूख का स्टारडम ही कहिए कि दिलवाले जैसी फिल्म ने भी ओवरसीज़ से लेकर भारत तक ज़ोरदार और धमाकेदार कमाई की।
जब तक है जान Vs सन ऑफ सरदार
अजय देवगन ने इस क्लैश के लिए यशराज फिल्म्स से काफी झगड़ा भी किया। लेकिन क्लैश के बाद जब तक है जान के आगे सन ऑफ सरदार नहीं टिकी। हालांकि यकीन मानिए अगर आपने जब तक है जान नहीं देखी है तो आप दुनिया के सबसे अक्लमंद इंसान है। तब भी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की।
चेन्नई एक्सप्रेस Vs वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा
चेन्नई एक्सप्रेस के आगे उस साल कोई भी फिल्म नहीं टिकी थी फिर अक्षय कुमार की ये सीक्वल कहां से टिक पाती।
डॉन Vs जानेमन
या तो अक्षय कुमार को शाहरूख खान से भिड़ने का शौक है या फिर उनकी किस्मत खराब है। वैसे सलमान खान भी शाहरूख खान के आगे कहीं नहीं टिके थे।
ओम शांति ओम Vs सांवरिया
शाहरूख खान ने जहां रणबीर कपूर के ग्रांड डेब्यू को तबाह कर दिया था वहीं संजय लीला भंसाली का सपना भी चूर चूर कर दिया था।
वीर ज़ारा - ऐतराज़
हम बता रहे हैं ना आपको....या तो अक्षय कुमार की किस्मत खराब है या फिर उनका शौक है शाहरूख खान से भिड़ना। हालांकि ऐतराज़ काफी अच्छी फिल्म थी पर वीर ज़ारा तो खैर वीर ज़ारा ही थी!
मोहब्बतें vs मिशन कश्मीर
मोहब्बतें के आगे वैसे भी ऋतिक रोशन कैसे टिक पाते। हालांकि लोगों ने उनसे काफी उम्मीदें थीं कहो ना प्यार है के बाद लेकिन फिर भी शाहरूख से भिड़ना हर किसी के बस की बात नहीं!
बड़े मियां छोटे मियां vs कुछ कुछ होता है
अब बताइए भला...शाहरूख खान तो वो इंसान हैं जिनके आगे खुद अमिताभ बच्चन बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाए थे।


Click it and Unblock the Notifications










