BOOKED: अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3...इस सुपरस्टार ने किया शाहरूख को रिप्लेस
खबरें थीं कि जॉली एलएलबी 3 के लिए डायरेक्टर सुभाष कपूर, शाहरूख खान को लेना चाहते हैं लेकिन अब जॉली सीरीज़ की अगली फिल्म की डीटेल्स बाहर आ चुकी हैं और ये डीटेल्स शानदार हैं।
खबर है कि फिल्म के तीसरे इंस्टॉलमेंट में दोनों ही जॉली यानि कि अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक साथ भिड़ेंगे। सोच कर ही मज़ा आया ना? वैसे भी दोनों की ही कॉमिक टाईमिंग शानदार है।

माना जा रहा था कि ये अरशद का ही आईडिया था कि दोनों जॉली को भिड़ा दिया जाए। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही ये अक्षय कुमार को पिच कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि पहले भी अरशद ने कहा था कि जॉली को एक बड़ा प्रोड्यूसर चाहिए था जो फिल्म को वो लेवेल दे सके। मेरे ऊपर ना कोई पैसा लगाता ना ही फिल्म इतनी हिट होती। अक्षय की वजह से सुभाष कपूर को काफी ज़्यादा परिचय मिल गया।
अब ये तो तय है कि जॉली एलएलबी 3 भी बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज़ फिल्मों में शामिल हो जाएगी -


Click it and Unblock the Notifications











