..................... It is Ajay Devgn's Chanakya Versus Katrina Kaif's Chanakya Neeti, Prakash Jha's Rajneeti sequel - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार को अजय देवगन ने किया REPLACE और अपने ही धमाकेदार सीक्वल से OUT

हाल के दिनों की सबसे बड़ी खबर थी नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य में अजय देवगन का हीरो बनना। काफी समय से नीरज पांडे के इस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार के होने की चर्चा थी इसलिए फिल्म के एलान के साथ अजय देवगन का नाम सुनकर हर कोई चौंक गया। लेकिन अब इस एलान के बाद एक और एलान की तैयारी हो रही है।

खबर है कि प्रकाश झा, राजनीति सीक्वल की तैयारी काफी तेज़ी में कर रहे हैं। फिल्म का नाम होगा चाणक्य नीति और इसमें लीड रोल के लिए कैटरीना कैफ के नाम पर विचार किया जा रहा है। दूसरा नाम ईशा गुप्ता का है जिन्होंने चक्रव्यूह में प्रकाश झा के साथ काम किया है। गौरतलब है कि राजनीति, कैटरीना कैफ के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है।

it-is-ajay-devgn-s-chanakya-versus-katrina-kaif-s-chanakya-neeti-prakash-jha-rajneeti-sequel

2010 में आई राजनीति ने का सीक्वल अभी भी शुरुआती चरण में है लेकिन यह होगा। जय गंगाजल की रिलीज़ के दौरान ही डायरेक्टर प्रकाश झा के मुताबिक इसे रिलीज करने का यह सही समय बताया था। वैसे लंबे समय से ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन आजकल हमारे राजनीतिक परिदृश्य में कई तरह के रोमांचक परिवर्तन हुए हैं।
[अजय देवगन ने अनाउंस किया अपना अगला प्रोजेक्ट]

वहीं बात की जाए फिल्म के लीड रोल की तो कैटरीना कैफ के हिस्से में इस समय काफी दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। जहां एक तरफ वो सलमान खान की भारत में दिखाई देंगी वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो में। इसके अलावा कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी दिखाई देंगी। वरूण धवन के साथ उनकी डांस फिल्म की चर्चा धीरे धीरे कम हो रही है।

खबर है कि ऋतिक रोशन की सुपरहीरो सीरीज़ के लिए भी कैटरीना कैफ को अप्रोच किया जा सकता है लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई ठोस प्रोजेक्ट नहीं है। राजनीति कैटरीना के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी ऐसे में राजनीति 2 उन्हें काफी फायदा पहुंचा सकती है।

जानिए महिला केंद्रित फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X