दबंग 3 की हीरोइन..."सलमान खान के साथ काम करना मेरा सपना है!"
सलमान खान के साथ काम करना किसे अच्छा नहीं लगता है लेकिन अब एमी जैक्सन ने अपने और सलमान के अफेयर की चर्चा के बीच उनके साथ काम करने पर बात की है।
काफी समय से एमी जैक्सन के नाम की चर्चा सलमान खान की दबंग 3 के लिए ज़ोर शोर से हो रही है और अब एमी जैक्सन ने अफवाहों के बाज़ार को और गर्म किया है सलमान खान पर बात करके।
एमी जैक्सन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के साथ काम करना किसी का भी सपना होता है। मुझे उनके साथ किक से ही डेब्यू करना था लेकिन मैं 'आई' नाम की फिल्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थी इसलिए मौका चूक गया।

गौरतलब है कि काफी समय से चर्चा है कि एमी जैक्सन सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की हीरोइन हो सकती हैं। इससे पहले सलमान खान प्रोडक्शन्स की फिल्म फ्रीकी अली की हीरोइन भी एमी जैक्सन ही थीं। और इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों में काफी जमी।
[#Dabangg3 वाले चुलबुल 'सलमान' पांडे शानदार स्टाईल में ये करने वाले हैं!]
इसके अलावा एमी जैक्सन अक्षय कुमार - रजनीकांत स्टारर 2.0 में दिखाई देंगी। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान बिना बुलाए पहुंच गए और सबको चौंका दिया। इसके बाद एमी जैक्सन और सलमान खान की खास दोस्ती के काफी चर्चे रहे।
[...इसलिए सलमान खान का दिल जीतना....हलवा नहीं है!]
सलमान खान और उनके आस पास घूमते टैलेंट तो सब जानते हैं। दिलचस्प ये भी है कि सलमान खान की ये स्पेशल शक्ति केवल हीरोइनों तक ही सीमित रहती है। मतलब कि वो केवल हीरोइनों का ही टैलेंट पहचान पाते हैं।
जानिए किस किस पर है सलमान की नज़र -


Click it and Unblock the Notifications











