'अग्निपथ2' में अभिषेक नहीं, रितिक

करन ने कहा, "जब मेरे पिता (दिवंगत यश जौहर) ने 'अग्निपथ' बनाई तो उन्होंने सब कुछ निर्देशक मुकुल आनंद पर छोड़ दिया था और वह स्वयं इस परियोजना से दूर हो गए थे। मैं अपने परिवार की परम्परा को ही आगे बढ़ा रहा हूं।"
पढ़े : अमिताभ पूछेंगे अभि-ऐश से सवाल
उन्होंने कहा, "'अग्निपथ' के नवीन संस्करण के लिए निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ही कलाकारों का चयन किया है। उन्होंने ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा को लेने का निर्णय लिया है। मुझे लगता है कि किरदार को किस तरह प्रदर्शित करना हैं इसे लेकर सिद्धार्थ के अपने विचार हैं। मुझे लगता है कि नई 'अग्निपथ' का हीरो मूल फिल्म से काफी अलग होगा।"
नई 'अग्निपथ' की पटकथा भी पूरी तरह से अलग है। इसमें प्रियंका चोपड़ा नर्स की भूमिका में नहीं होंगी जबकि मूल फिल्म में माधवी नर्स बनी थीं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती ने मूल फिल्म में जो किरदार किया था वह इस नई फिल्म में एकदम अलग होगा।


Click it and Unblock the Notifications











