"मेरे लिए ये साल बहुत ही अच्छा रहा"
डायना पेंटी ने 2 नवंबर को अपना जन्दिन मनाया है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रोफेशनली बात की जाए तो उनके लिए यह साल काफी अच्छा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वो वैसी फिल्में करती रहेंगी जिसमें वो सहत हैं।
कॉकटेल एक्टर डायना पेंटी इस साल लखनऊ सेंट्रल में नजर आई और परमाणु में भी वो नजर आएंगी। इसके साथ ही
हैप्पी भाग जाएगी 2 में भी लीड रोल में होंगी। उन्होंने ये भी कहा कि "पिछला साल भी मेरे लिए काफी खास रहा था। हैप्पी भाग जाएगी को काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला था।सबसे संतोषजनकबात ये है कि हैप्पी के किरदार में दर्शकों ने मुझे स्वीकार किया था जो मेरी कंफर्ट जोन का नहीं था।"

डायना पेंटी ने इसके बाद लखनऊ सेंट्रल साइन की। इसके बाद डायना ने परमाणु साइन की है। डायना ने करियर की शुरूआत कॉकटेल से की थी। फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे लेकिन डायना पेंटी को इस फिल्म के लिए काफी सराहा गया।


Click it and Unblock the Notifications