"दीपिका को देखकर बेहद खुशी होती है..बहुत खूबसूरत हैं वो"
Recommended Video

इरफान खान अपने पीकू को-स्टार दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों की आने वाली फिल्म सपना दीदी में उनकी केमेस्ट्री बेहद अलग तरह की होगी।यह फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन से प्रेरित है।
फिल्म अशरफ खान जिसे सपना दीदी के नाम से जाना जाता है उस पर बेस्ड होगी और फिल्म में सपना दीदी का किरदार निभाते दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इरफान खान का फिल्म ग्रे कैरेक्टर होगा और इसे डायरेक्ट हनी त्रेहान करेंगे।

पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में इरफान खान ने कहा है कि "मैं दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहता हूं। मैं इस बात के लिए ज्यादा एक्साइटेड हूं कि हमारी केमेस्ट्री कैसी होगी। मैं इस फिल्म एक शरीफ शख्स का किरदार नहीं निभा रहा हूं इसलिए इस बार हमारा इक्वेशन पीकू से बिल्कुल अलग होगा।"
इरफान खान ने साथ ही ये भी कहा कि "दीपिका पादुकोण बहुत ही खूबसूरत हैं और एक अच्छी इंसान भी।उन्हें देखकर काफी खुशी होती है।" आपको बता दें कि इस फिल्म को प्रोड्यूस विशाल भारद्वाज कर रहे हैं और यह अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications