WHATT: गैर कानूनी है शाहरूख खान का बंगला....IT वालों ने कर दिया सील!
शाहरूख खान के लिए मुश्किलें करियर में कम थीं कि निजी ज़िंदगी में भी शुरू हो गई है। हाल ही में शाहरूख खान का अलीबाग वाला बंगला काफी चर्चा में था। कारण था कि मुंबई से सितारे वहां पहुंचे थे शाहरूख का जन्मदिन मनाने।
इस वजह से एक लोकल मिनिस्टर ने शाहरूख को काफी बुरा भला कहा क्योंकि शाहरूख की वजह से उन्हें लेट हुआ था। खैर, अब शाहरूख खान का ये अलीबाग वाला बंगला एक बार फिर चर्चा में है।

दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस बंगले को सील कर दिया है बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट के तहत। बेनामी एक्ट मोदी सरकार ने नवंबर में लागू किया है। ये उन लोगों पर नकेल कसता है जो किसी और के नाम से प्रॉपर्टी लेकर टैक्स बचाने का फायदा उठा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications