..................... Isse Kehte Hain By Yo Yo Honey Singh – Pompous And Boastful - Hindi Filmibeat

Video: 'इसे कहते हैं हिपहॉप' में अपनी दास्तां सुना रहे हैं हनी सिंह..

युवा दिलों की धड़कन मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने फैंस के बीच कुछ अलग करते नजर आ रहे हैं. वे इस बार हिपहॉप करते दिख रहे हैं, जिस गाने में वे हिपहॉप कर रहे हैं उसके बोल हैं 'इसे कहते हैं हिपहॉप'. यह उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसमें वे खुद पर फॉर्म करते नजर आ रहे हैं. 3 मिनट 21 सेकेंड के इस गाने में हनी सिंह अपनी जिंदगी की कहानी बयान कर रहे हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि यूट्यूब पर जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ है, वैसे ही लोगों को इसे देखने के लिए होड़ मच गयी है। गाने के बोल के मुताबिक हनी सिंह गाने में हिपहॉप करते नजर आ रहे हैं। वैसे सुनने वालों का कहना है कि हनी सिंह का यह नया गाना बहुत एनर्जेटिक है।जिसे सुनकर आपको हनी से फिर से मोहब्बत हो जायेगी।

इसके अलावा हनी सिंह इन दिनों फेमिना मिस इंडिया-2014 कोयल राणा के लिए एक गीत लिखेंगे और इसे रिकॉर्ड करेंगे।'ब्लू आइज' गीत के गायक हनी सिंह को कोयल के साथ एक संगीत वीडियो की शूटिंग करने के लिए लिया गया है।

उन्होंने बताया, "यह वह वादा है जिसे मैंने अपनी मौजूदा पश्चिम-यात्रा से पहले किया था। मैं मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में एक निर्णायक था और अब विजेता का चयन हो जाने के बाद, मैं उसके साथ एक गाना और संगीत वीडियो कर रहा हूं।"मिस इंडिया के लिए हनी सिंह का गीत मौजूदा समय में उनका एकमात्र मूल गीत होगा।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/uaCYeQ9FtSI?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X