REACTIONS: शाहरुख, सलमान को साथ देखकर क्रेजी हो गए फैंस- ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
शाहरुख खान की फिल्म जीरो की चर्चा तो काफी ज्यादा जोरों पर चल रही थी लेकिन इससे ज्यादा लोगों को इंतजार था सलमान खान के साथ आने वाले गाने इसकबाजी का..जो कि आज रिलीज हो गया है। इस गाने के सामने आते ही ट्विटर पर फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई और दोनो के फैंस खुलकर खुशी का इजहार कर रहें हैं। सलमान और शाहरुख दोनो बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स हैं और दोनो की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है।
ऐसे में फैंस दोनो को साथ देखकर इत तरह से रिएक्ट करेंगे इसकी उम्मीद तो पहले से की जा रही थी। किसी ने कहा कि ये गाना इतिहास का सबसे बेहतरीन जुगलबंदी है जिसमें दो सुपरस्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं।

किसी का कहना है कि मेरे करण अर्जुन आ गए हैं। इसी तरह से उनके फैंस इस गाने को काफी ज्यादा प्यार दे रहें हैं और लगातार इसको शेयर भी किया जा रहा है। काफी समय में इसको यू-ट्यूब में देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर इस गाने की टाइटल है- इसकबाज़ी और इसके लिरिक्स लिखे हैं इरशाद कामिल ने और संगीत दिया है अजय अतुल ने। आप देखिए फैंस के धमाकेदार रिएक्शनस जो कि लगातार वायरल हो रहे हैं...


Click it and Unblock the Notifications











