Best MEMES: 'चंद्रयान 2' की स्क्रिप्ट के लिए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच तनाव
सोमवार को ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने चंद्रयान 2 लांच किया। यह एक बड़ी उपलब्धि है और समस्त देशवासियों ने इस पर खुशी जताई। लेकिन इन खुशियों के बीच अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जबरदस्त ट्रोल हो गए। ट्विटर पर लोगों ने लिखा कि चंद्रयान 2 की लांच के साथ अक्षय कुमार को अब एक और फिल्म की स्क्रिप्ट मिल गई। दरअसल, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम की हर अगली फिल्म देशभक्ति से भरी होती है। अक्षय की रूस्तम, एयरलिफ्ट, मिशन मंगल, गोल्ड.. वहीं, जॉन की परमाणु, सत्यमेव जयते, रॉ आदि..
कोई शक नहीं कि ये मीम्स देखकर खुद अक्षय कुमार को भी हंसी आ जाएगी। भले ही उनकी लगभग सभी फिल्में देशभक्ति से जुड़ी होती हैं, लेकिन फैंस उनकी फिल्मों को खूब पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर उसका नतीजा भी साफ दिखता है। खैर, फिलहाल 15 अगस्त को रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस'..


Click it and Unblock the Notifications