Israel- Hamas War: इजराइल- हमास वॉर पर 'फौदा' एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, आंखों में आंसू, शेयर किया दर्दनाक मंजर

Israel- Hamas War: चर्चित वेब सीरीज 'फौदा' में अपनी प्रमुख भूमिका के लिए मशहूर इजरायली एक्ट्रेस रोना-ली शिमोन (Rona-Lee Shimon) ने अपने देश पर हमास के हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमास के हमलों में निर्दोष लोगों की जान जाने से बेहद आहत होकर एक्ट्रेस ने कहा कि, "मैं इज़राइल को जीत दिलाने के लिए वो सब करूंगी, जो मैं कर सकती हूं।"
एएनआई से बात करते हुए शिमोन ने हमास की क्रूरता पर बात की। उन्होंने कहा,"हम एक वॉर के बीच हैं, जिसके वजह से लोगों को दर्द झेलना पड़ रहा है, लेकिन हम जीतेंगे। हम तैयार हैं और हमारी प्राथमिकता इस वक्त उन लोगों को घर वापस लाना है, जिन्हें हमास ने इस वॉर में बंधक बनाया हुआ है.."
एक्ट्रेस ने भारत का जताया आभार
साथ ही एक्ट्रेस भारत के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, जो इस वॉर में इजरायल के साथ खड़ा है। शिमोन ने कहा, "हंम भारत जैसा साथी पाकर आभार महसूस करते हैं, जो इस मुसीबत के समय में हमारे साथ है। इंडिया मेरी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। वहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं। 7 अक्टूबर को इजरायल में जो भयानक हमला हुआ, उसकी भारत ने सबसे पहले निंदा क्यों की, ये मैं बहुत अच्छे से समझ सकती हूं। मैं दिल से सच में बहुत ग्रेटफुल हूं। ऐसे समय पर कोई आपके साथ खड़ा होकर ऐसे आतंकी हमले की निंदा करता है, यही सबसे अच्छी बात है।"
जब हमास ने इजरायल पर किया हमला, दर्दनाक मंजर
बता दें, इससे पहले रोना ली ने एक क्लिप के जरिए उस मंजर की झलक दिखाई थी, जब सुबह-सुबह हमास ने इजरायल पर रॉकेट दागना शुरू किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया कि वो सुबह इजरायलियों पर क्या बीती है। वीडियो के आखिर में दिखाया गया कि हमास के हमले में 1300 इजरायली मारे गए और 150 से अधिक को बंधक बना लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications