..................... Israel Palestine war conflict terrorist torturing israeli woman child watch viral video - Hindi Filmibeat

इजराइल में हमास का आतंक, युद्ध के बीच महिलाओं के साथ ऐसी गंदी हरकतों के वीडियो वायरल, डरे सेलेब्स

Israel Palestine conflict

Israel Palestine War Video: फिलिस्तीनी और इजरायल का मामला शांत होने के नाम नहीं ले रहा है। उधर पूरी दुनिया की नजरें इस युद्ध पर टिकी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इस युद्धा की दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। फिलिस्तीनी हथियारबंद लड़ाकों द्वारा गाजा पट्टी से इजराइल पर किए गए हमले के बाद मुल्क के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

इस युद्ध में सबसे ज्यादा खराब हालात बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं के हैं। युद्धा करने वाले लोग वहां के लोगों के साथ बेहद गंदे तरीके से पेश आ रहे और ये सब कैमरों में भी कैद कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिन्हे देखने के बाद किसी की भी रुह फना हो सकती है।

आपको बता दें कि इजराइल भी फिलिस्तीनी समर्थक हमास के खूनी इस हमले का बदला पूरी मजबूती के साथ ले रहा है। इस लड़ाई की शुरुआत 7 अक्टूबर को तब हुई, जब हमास के लड़ाकों ने एक-एक कर जमीन, हवा और समुद्र से इजराइल पर 5000 रॉकेट दागना शुरू कर दिया।

हमास ने ऐसे वक्त पर इजराइल पर हमला बोला, जब वो इस हमले के लिए तैयार नहीं था। हालांकि इजराइली सैनिक भले ही तैयार न रहे हों, लेकिन जिस तरीके से वे फिलिस्तीनी और हमास लड़ाकों को सबक सिखा रहे हैं, इससे उनकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि रॉकेट हमले से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक इजराइल के 250 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं। जबकि लगभग 1400 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इजराइल द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 232 से ज्यादा फिलिस्तीनियों ने भी अपनी जान गंवा दी है।

बिगड़ते जा रहे हालात

इस समय देश के हालात बेहद बुरे हैं। लड़ाकों को जहां कहीं भी दुश्मन देश के लोग नजर आ रहे हैं, वे उनपर या तो हमला बोल रहे हैं या अपहरण कर उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इजराइल और हमास के बीच छिड़े युद्ध के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर आप वहां के मौजूदा हालातों का बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं।

इस युद्ध के बीच तमाम टेलीविजन और बॉलीवुड सितारे भी इजराइल को सपोर्ट कर रहे हैं और युद्ध ना करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि हालात अभी भी सुधरने के बजाय बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X