Israel- Hamas War: गाजा अस्पताल पर हमले से दुखी हुए ये एक्टर, दी कड़ी प्रतिक्रिया- "खुद पर शर्म आ रही है.."

By Filmibeat Desk
israel-hamas-war-pakistani-actor-ali-zafar-reacts-strongly-on-gaza-hospital-attack

Israel- Hamas War: गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इज़रायल और हमास में जारी युद्ध के बीच इस अस्पताल में हजारों लोगों ने शरण ले रखी थी। लेकिन इस हमले ने अब दुनियाभर में हंगामा कर दिया है और सभी इसकी निंदा कर रहे हैं।

हालांकि इस धमाके को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां फिलिस्तीन ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने अस्पताल को निशाना बनाया है, वहीं इजरायल ने इससे इंकार किया है और दावा किया है कि हमास द्वारा दागा गया एक रॉकेट मिस फायर होकर अस्पताल पर गिरा है। उन्होंने अपने दावे की पुष्टि के लिए तमाम सबूत भी पेश किए हैं।

खुद पर शर्म आ रही है कि..

इस दौरान पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने भी गाजा के अस्पताल पर हुए हमले अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ट्वीट किया- "मुझे खुद पर शर्म आ रही है कि मैं ना ज्यादा कुछ कर पा रहा हूं, ना कह पा रहा हूं। मैं माफी मांगता हूं.. मैं जानता हूं कि यह पर्याप्त नहीं है। कुछ भी पर्याप्त नहीं है।"

इसके अलावा भी अली जफर ने कई ट्विट्स किये हैं, जहां गाजा के सपोर्ट में उन्होंने आवाज उठाई है। उन्होंने मीडिया पर भी पक्षपात रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- "मेनस्ट्रीम मीडिया और कुछ तथाकथित मानवाधिकार कार्यकर्ता या मानवतावादी बेनकाब हो गए हैं।"

बता दें, इधर अमेरिका ने गाजा अस्पताल पर हुए हमले में इजरायल को क्लीन चिट दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इजरायल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, इजरायल ने अस्पताल पर हमला नहीं किया है। हमले में किसी और का हाथ नजर आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ali zafar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X