पहली बीवी से झगड़ा करके हिंदू गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, शादी के बाद इस्माइल दरबार ने बदलवाया प्रीति का धर्म?

ismail darbar

Ismail Darbar second wife Ayesha: मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी दूसरी शादी और परिवार के बारे में खुलकर बात की। इस्माइल दरबार की दो पत्निया हैं- पहली पत्नी फरजाना और दूसरी पत्नी आयशा।

इस्माइल दरबार ने की दो शादी

आपको बता दें, इस्माइल दरबार की दूसरी पत्नी आयशा पहले हिंदू थीं और उनका नाम प्रीति था। इस्माइल से शादी करने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। इसे लेकर कई तरह की बातें सामने आईं कि क्या प्रीति को आयशा बनने पर मजबूर किया गया था?

क्या दूसरी बीवी का करवाया धर्म परिवर्तन

इस पर इस्माइल दरबार ने साफ कहा- 'आयशा ने धर्म इसलिए बदला क्योंकि वह खुद ऐसा चाहती थी। मेरी तरफ से उस पर कोई दबाव नहीं था।' उन्होंने आगे बताया कि उनकी दूसरी शादी कैसे हुई। उन्होंने बताया- 'एक बार फरजाना से मेरी बहस हो गई थी। उसी दिन मैंने आयशा को कॉल किया और हम ड्राइव पर निकल गए। करीब एक घंटे बाद मैंने कार रोकी और उसे शादी के लिए पूछा। उसने तुरंत हां कह दिया। सच कहूं तो मैं उसके लिए पहले से ही कुछ महसूस करने लगा था। वह मेरे काम की बहुत तारीफ करती थी और हमारी बातचीत से हम एक-दूसरे के करीब आ गए।'

दूसरी बीवी ने छोड़ी ग्लैमर इंडस्ट्री

इस्माइल दरबार ने यह भी बताया कि आयशा ने उनके लिए ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ दी और पूरी तरह से परिवार को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा- 'वह आज भी मेरा पूरा ख्याल रखती है, मुझे तैयार करती है, यहां तक कि मेरे जूते के फीते तक बांधती है। उसने हमारे बच्चों के लिए अपना करियर छोड़ दिया।'

'मेरे बच्चों ने मुझे जज नहीं किया'

जब उनसे पूछा गया कि उनके बच्चों ने दूसरी शादी पर कैसा रिएक्शन दिया तो इस्माइल बोले- 'मेरे बच्चों ने हालात को बहुत समझदारी से संभाला। उन्होंने मुझे कभी जज नहीं किया। मुझे उन पर गर्व है।' हालांकि, इसी इंटरव्यू में दिया गया उनका बहू गौहर खान पर बयान सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

गौहर खान को लेकर कही ये बात

दरबार ने कहा था- 'मैं एक साधारण और पारंपरिक परिवार से हूं। जब फिल्मों में बोल्ड सीन आता था, तो हम टीवी से नजरें हटा लेते थे। आज भी हमारे घर में वही माहौल है। गौहर अब हमारे परिवार का हिस्सा है, और उसकी इज्जत की जिम्मेदारी हमारी है। लेकिन मैं उसे काम करने से मना नहीं कर सकता, क्योंकि यह हक सिर्फ जैद का है। इसलिए मैं किसी ऐसी चीज में दखल नहीं देता जो मुझे परेशान करे।'

उन्होंने आगे कहा- 'मैं अपनी बातों को छुपाता नहीं हूं। अगर मुझे कुछ पसंद नहीं आया तो मैं सीधा बोलता हूं। अगर मैं किसी चीज को बर्दाश्त नहीं कर पाया, तो मैं सामने जाकर बात करूंगा।'

इस बयान के बाद जहां कुछ लोगों ने इस्माइल दरबार की ईमानदारी की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया।

More from Filmibeat

Read more about: ismail darbar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X