सालों बाद इस डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय की लड़ाई की सटीक वजह

ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेकर आज भी खबरें काफी तेज रहती हैं। दोनों के रिलेशनशिप और दोनों की लड़ाई को लेकर आज तक कोई ना कोई खुलासा होता आया है। वहीं हाल में एक जाने माने डायरेक्टर ने दोनों के रिश्ते और लड़ाई को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि इस्माइल दरबार ने किया है।
क्यों आए थे दोनों के रिश्ते में मनमुटाव
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने अपनी और संजय लीला भंसाली की लड़ाई पर बात की। इसी के साथ ही में उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'हम दिल दे चुके समन' और 'देवदास' की कास्टिंग को लेकर काफी बवाल मचा था, लेकिन दोनों ही फिल्में हिट साबित हुईं। इस्माइल ने बताया कि देवदास फिल्म में संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के बजाए शाहरुख खान को कास्ट किया था क्योंकि सलमान और संजय के बीच मन मुटाव हो गए थे।
दोनों काफी करीब थे...
इस्माइल ने बताया कि सलमान खान और ऐश्वर्या का पास्ट रह चुका था। इसलिए संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या के अपोजिट शाहरुख खान को कास्ट किया। उन्होंने कहा कि दोनों के झगड़े मीडिया में बने रहते हैं। हमें बुरा लगता था क्योंकि दोनों काफी करीब थे। उन्हें लड़ना नहीं चाहिए था, लेकिन फिलहाल सलमान अब इन बातों पर बात नहीं करते। दोनों ही अपनी लाइफ में मून ऑन कर चुके हैं।
क्यों खराब हुआ था सलमान और संजय लीला भंसाली का रिश्ता
इस्माइल दरबार ने बताया कि जब मुझे काम की जरूरत थी तब उन्होंने मुझे 'हम दिल दे चुके सनम' में काम दिया और जब उनको मेरी जरूरत पड़ी तब मैंने अपना सारा काम छोड़कर उनका साथ दिया। क्योंकि इंडस्ट्री में वो मेरे गॉडफादर थे। इस्माइल ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली के रिश्ते इसलिए बिगड़े क्योंकि उन्होंने फिल्म देवदास में शाहरुख को लिया बजाए सलमान के। सलमान ने खामोशी के फ्लॉप होने पर भी उनका साथ दिया था। अब यह तो जाहिर सी बात है कि अगर दो बार मैं तुम्हारी मदद करूं और तीसरी बार तुम मेरे विरोधी को फिल्म में लो तो यह परेशान करने वाली बात थी। और तब से ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई।


Click it and Unblock the Notifications