ससुर इस्माइल दरबार के कॉन्ट्रोवर्शियल बयान के बाद चुप नहीं बैठीं गौहर खान, इशारों में दिया करारा जवाब!

Gauahar Khan Ismail Darbar controversy

Gauahar Khan Ismail Darbar controversy: गौहर खान हाल ही में अपने ससुर इस्माइल दरबार के बयान के बाद चर्चा में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर कर सबको इशारों में जवाब दे दिया।

बेटे की परवरिश पर शेयर की पोस्ट

गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत नोट शेयर किया, जो एक बेटे की परवरिश को लेकर था। उसमें लिखा था- "एक बेटे को पालना एक अलग ही तरह की खूबसूरत अफरा-तफरी है। वो चलने की बजाय दौड़ता है, बैठने की बजाय चढ़ जाता है और फुसफुसाने की बजाय जोर से बोलता है। फिर भी वो रुककर तुम्हें गाल पर किस करता है, तुम्हारा हाथ पकड़ता है और अपने चेहरे पर पीनट बटर लगाए तुम्हें 'ब्यूटीफुल' कहता है।"

पोस्ट में आगे लिखा था- 'इस सारी भाग-दौड़ और शोर के बीच, उसका मासूम दिल तुम्हें ऐसा एहसास दिलाता है कि तुम ही उसकी पूरी दुनिया हो।' गौहर ने इसके साथ लिखा- 'अल्लाहुम्मा बारिक' (हे अल्लाह, बरकत दे)।

इस्माइल दरबार का बयान

कुछ दिन पहले म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने एक इंटरव्यू में अपनी बहू गौहर खान की तारीफ करते हुए कहा था कि वो एक बेहतरीन मां और अच्छी इंसान हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वो शादी और बच्चों के बाद बहू के काम जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं।

इस्माइल दरबार ने कहा- "गौहर और जैद का रिश्ता बहुत अच्छा है और वह एक शानदार मां हैं। लेकिन मेरी पत्नी आयशा ने अपने बच्चे की खातिर काम छोड़ दिया था और मुझे लगता है यही सबसे अच्छा कदम था।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो गौहर का काम देखते हैं, तो उन्होंने कहा- "मैं एक पुरानी सोच वाले परिवार से हूं। जब फिल्मों में बोल्ड सीन आते थे, तो हम नजरें फेर लेते थे। आज भी हमारे घर में ऐसा ही होता है। अब गौहर हमारे परिवार की सदस्य हैं, इसलिए उनकी इज्जत की जिम्मेदारी भी हमारी है।"

उन्होंने आगे कहा- "मैं उन्हें काम न करने को नहीं कह सकता, वो हक सिर्फ जैद का है। मैं बस वो चीजें नहीं देखता जो मुझे परेशान कर सकती हैं, क्योंकि मैं जानता हूं अगर कुछ पसंद नहीं आया तो मैं बोल दूंगा।"

गौहर खान की फैमिली लाइफ

गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। उस वक्त ज़ैद की उम्र सिर्फ 20 साल थी। दोनों ने 2023 में अपने पहले बेटे जेहान (Zehaan) का स्वागत किया था और इसी साल उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।

गौहर की ये पोस्ट साफ दिखाती है कि वो अपने परिवार और करियर दोनों को बखूबी संभाल रही हैं और किसी भी विवाद से खुद को दूर रखना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: gauahar khan ismail darbar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X