‘इसी लाईफ़ में’......हिट की तलाश

By Jaya Nigam
‘इसी लाईफ़ में’......हिट की तलाश

राजश्री प्रोडक्शन की नई फ़िल्म 'इसी लाइफ़ में' है.

पारिवारिक फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर राजश्री प्रोडक्शन लगभग दो साल बाद नई फ़िल्म, लेकर आ रहा है. फ़िल्म का नाम है ‘इसी लाइफ़ में’.

राजश्री की आखिरी बड़ी हिट 1994 में आई ‘हम आपके हैं कौन’ थी. इसके बाद 2006 में आई ‘विवाह’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक बिज़नेस किया जबकि 2008 की ‘एक विवाह ऐसा भी’ फ़्लॉप रही.

ऐसे में ये कहना ग़लत नहीं होगा कि प्रोड्क्शन कंपनी को एक हिट फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है.

पिछले दो दशकों में राजश्री की हिट फ़िल्में—‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘विवाह’—का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. लेकिन इसी लाइफ़ में का निर्देशन नवोदित विधि कासलीवाल करेंगी. ये उनकी पहली फ़िल्म है. इससे पहले वे सूरज बड़जात्या और कौशिक घटक की सहायक रही हैं.

फ़िल्म की कहानी के बारे में विधि बताती हैं, “फ़िल्म कुछ युवाओं के बारे में है. युवावस्था में हमारे बहुत सपने होते हैं लेकिन हम सोचते हैं कि कर पाएंगे या नहीं. फ़िल्म कहती है कि आपके अगर सपने हैं तो उनके बारे में सिर्फ़ सोचना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें इसी ज़िंदगी में साकार करने की कोशिश करनी चाहिए.”

फ़िल्म में अक्षय ओबेरॉय और संदीपा धर मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये दोंनो की ही पहली फ़िल्म है. इसके अलावा फ़िल्म का संगीत भी मीट ब्रदर्स और अंजान-अंकित है.

सूरज बड़जात्या कहते हैं, “कहानी की मांग थी कि किरदार 18-19 साल के हों इसलिए कोई स्टार फ़िट नहीं बैठता. इसके अलावा नए निर्देशक को अगर नए चेहरे दिए जाएं तो वो उनके साथ प्रयोग कर सकता है. लेकिन अनुभवी कलाकारों के साथ संकोच होता है और ग़ल्तियां करने का डर भी. स्टार्स को हैंडल करना भी आना चाहिए जो अलग टैंशन होती है.”

राजश्री की पहचान पारिवारिक फ़िल्में बनाने की है और सूरज मानते हैं कि ये पहचान इस फ़िल्म में भी बरक़रार है क्योंकि ये भी पारिवारिक फ़िल्म है.

तो क्या आज के चमक-धमक, मॉल्स और आइटम नम्बर्स के ज़माने में दर्शक और ख़ासकर युवावर्ग इस फ़िल्म को पसंद करेगा?

इस बारे में विधि कहती हैं, “आज का भारत दो अलग-अलग दुनिया हैं—एक तरफ़ छोटे शहरों का परंपरागत भारत और दूसरी तरफ़ दिल्ली, मुम्बई जैसे महानगरों का आधुनिक भारत---कैसे ये दोंनो बिल्कुल अलग-अलग हैं. फ़िल्म में ये दिखाने की कोशिश है कि इन दोंनो को एक साथ लाना संभव है.”

अक्षय ओबेरॉय भी मानते हैं कि युवावर्ग को फ़िल्म पसंद आएगी. वो कहते हैं, “आज का युवा इस फ़िल्म से जुड़ाव महसूस कर पाएग. ये विशुद्ध राजश्री फ़िल्म से अलग है.”

अपने रोल के बारे में फ़िल्म की हीरोइन संदीपा कहती हैं, “मेरा किरदार राजनंदिनी एक सरल पर चुलबुली लड़की है जिसे सलमान ख़ान बहुत पसंद है. वो पहली बार अपना शहर अजमेर छोड़कर मुम्बई आई है.”

‘इसी लाइफ़ में’ में सलमान ख़ान एक छोटे रोल में नज़र आएंगे. फ़िल्म 24 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X