महिला केंद्रित फिल्म है 'इश्किया'

By Staff

Ishqiya
विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म है इश्किया। लेकिन वह इस फिल्म के निर्देशक नहीं, निर्माता हैं। इश्किया का निर्देशन नवोदित निर्देशक अभिषेक चौबे ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालान, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अभिषेक कहते हैं कि इश्किया ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी एक साहसिक फिल्म है लेकिन यह फिल्म कोई सामाजिक संदेश नहीं देगी बल्कि यह रोमांस, अपराध, रहस्य, जुनून और छल से सजी विशुद्ध मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म तीन किरदारों की भावनात्मक यात्रा की कहानी कहती है।

चौबे कै मुताबिक यह फिल्म उत्तर भारतीय ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित होने के कारण एक अनूठी और साहसिक फिल्म है। वह कहते हैं कि अगर वह इन्ही किरदारों के साथ मुंबई की पृष्ठभूमि पर यह यह फिल्म बनाते तो यह एक सामान्य फिल्म होती। लेकिन स्थानीय परिवेश ने इस फिल्म को ताजगी और जीवंतता दी है। 'इश्किया' को महिला-केंद्रित फिल्म कहा जा सकता है क्योंकि विद्या का किरदार फिल्म में सबसे महत्वपूर्ण है।

चौबे ने कहा, "मेरी फिल्म में महिला का किरदार बहुत महत्वपूर्ण है। उसके अपने मुद्दे हैं। उसकी अपनी आवश्यकताएं, इच्छाएं और लक्ष्य हैं। वह केवल फिल्म के हीरो को भावनात्मक सहयोग नहीं देती है। महिला किरदार फिल्म को नया मोड़ देता है।" 'इश्किया' 29 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X