वयस्कों की फिल्म है 'इश्किया'

फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे कहते हैं "सच बताऊं, तो मैं यह सोचता था कि इस फिल्म में इस्तेमाल की गयी भाषा के लिए मुझसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसलिए मैं पूरी तैयारी के साथ वहां पहुंचा था। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मुझसे किसी भी तरह का स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया।"
बतौर निर्देशक चौबे की यह पहली फिल्म हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी दावा नहीं किया था कि मेरी फिल्म बच्चों के लिए है। फिल्म की विषयवस्तु वयस्कों के लिए है। ऐसे में मुझे 'ए' प्रमाण पत्र से कोई परेशानी नहीं है।" फिल्म 'इश्किया' के निर्माता विशाल भारद्वाज हैं। इसमें नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और विद्या बालन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
arshad warasi अरशद वारसी इश्किया नसीरुद्दीन शाह फिल्म विद्या बालान film ishqiya naseeruddin shah vidya balan


Click it and Unblock the Notifications