ट्विटर रिव्यू- आंखों के लिए है 'इश्क इन पेरिस'

By Sonika

मुंबई। काफी समय बाद सबकी चहेती बबली गर्ल प्रीती जिंटा आईपीएल मैच से ब्रेक लेकर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई हैं और वो भी अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म इश्क इन पेरिस के साथ। प्रीती जिंटा के चाहने वालों के लिए ये एक ट्रीट ही है प्रीती की तरफ से। वो जिस रुप में जिस किरदार में प्रती को पसंद करते हैं देखना चाहते हैं उसी किरदार उसी रुप में प्रीती जिंटा सबके सामने आई हैं। इश्क इन पेरिस की रिलीज में थोड़ी देर जरुर हुई है लेकिन फिर भी प्रीती के चाहने वालों के लिए प्रीती का फिल्म में होना ही मेन बात है।

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि प्रीती के साथ जब सलमान खान फिल्म में नज़र आएंगे तो सभी के हाथ खुद ब खुद तालियां बजाने को मजबूर हो जाएंगे। सलमान-प्रीती का याराना रियल लाइफ में तो खास है ही लेकिन फिल्म में भी दोनों की जोड़ी दो पल के लिये ही सही लेकिन बेहतरीन दिखी है। प्रीती ने भी अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म में जब सलमान खान की एंट्री होगी तो लोग पागल हो जाएंगे। कुछ यही माहौल देखने को मिला फिल्म इश्क इऩ पेरिस के फर्स्ट शो के दौरान।

इश्क इन पेरिस में पेरिस को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया है कि लोगों को फिल्म देखकर प्रीती के साथ पेरिस से भी प्यार हो जाएगा। इश्क करने के लिए पेरिस से खूबसूरत जगह शायद ही कोई हो। साथ ही एफिल टावर पर शूट किये गये सीन वाकई लाजवाब हैं। आइये जानते हैं कि ट्विटर रिव्यू क्या कहता है प्रीती के इश्क इऩ पेरिस के बारे में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X