इश्क इन पेरिस से हुआ लोगों को इश्क
लंबे अरसे के बाद प्रीति जिंटा पर्दे पर एक रोमांटिक ड्रामा इश्क इन पेरिस को लेकर लोगों के सामने आयी हैं। प्यार, इश्क और मोहब्बत को पर्दे पर देखने के लिए बेताब लोगों को यह फिल्म बहुत अच्छी लगी है तो वहीं कुछ क्रीटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ ही की है। कुछ लोगों से वनइंडिया ने भी बात की तो उन्हें भी प्रीति की फिल्म इश्क इन पेरिस काफी पसंद आयी है।
दिल्ली की पूजा शर्मा, मुंबई की गीतिका आहूजा को तो फिल्म इश्क इन पेरिस में प्रीति का काम काफी अच्छा लगा लेकिन उन्हें रेहान मलिक पसंद नहीं आया। इन लोगों ने कहा कि रेहान मलिक को अभी काफी कुछ सीखना है। फिल्म में प्रीति के साख रेहान की जोड़ी अच्छी नहीं लगी। समझ में नहीं आता कि बॉलीवुड के लगभग सभी सुपर स्टार के साथ काम करने वाली प्रीति ने अपनी ही फिल्म मे रेहान को अपने अपोजिट साइन क्यों किया?
कुल मिलाकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बताती है कि फिल्म लोगों को ठीक-ठाक पसंद आ रही है और लोग ना चाहते हुए भी प्रीति के कारण फिल्म को देख रहे हैं। आईये आपको दिखाते हैं इश्क इन पेरिस की स्पेशल स्क्रीनिंग की कुछ खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











