'पहले अपने घर का सिंदूर बचाएं जया बच्चन..' ऐश्वर्या राय का नाम लेकर भड़कीं सनातनी इशिता तनेजा, ऑपरेशन सिंदूर..

Ishita Taneja

Ishita Taneja slams Jaya Bachchan- राज्य सभा में हाल ही में काफी बवाल मचा था और जया बच्चन ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा था। जया बच्चन ने पहलगाम हमले के बाद हुए इस ऑपरेशन के नाम से आपत्ति जताई थी।

उनका कहना था कि इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों रखा गया जबकि कई महिलाओं के सिंदूर तो उजड़ गए थे। जया बच्चन के इस वीडियो ने बवाल काटा हुआ है और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर संसद में भी राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार से सीधे सवाल किए हैं।

लेकिन इसके बात अब एक वीडियो न्यूज 18 इंडिया से वायरल हो रहा है जिसमें सनातनी इशिता तनेजा ने जया बच्चन की बात का दवाब देते हुए सीधे ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम ले लिया है। जया बच्चन से इशिता ने कहा कि पहले अपने घर का सिंदूर बचा लो। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इशिता तनेजा ने जया बच्चन पर साधा निशाना

इस वीडियो में महिला एंकर इशिता से पूछती है कि जया बच्चन ने ऑपरेशन सिंदूर में सिंदूर के नाम पर आपत्ति जताई है और उनका कहना है कि महिलाओं के सिंदूर तो उजड़े हैं तो फिर ये नाम क्यों? इस पर इशिता तनेजा ने कहा, ''मैं ये कहना चाहती हूं कि जया बच्चन भादुड़ी जो भी उनका नाम है पूरे सम्मान के साथ वो पहले अपने घर का सिंदूर पहले बचाएं तो ज्यादा इंपॉर्टेंट है। पहले ऐश्वर्या जी को थोड़ी रिस्पेक्ट.. मैं उनके पॉडकास्ट देखती हूं तो बड़ा दुख होता है वो पॉडकास्ट देखके, मुझे बड़ा आश्चर्य होता है। जैसा कि मैने कुंभ में भी बोला था कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या जानें ये पाकिस्तानी मानसिकता वाले। एक चुटकी सिंदूर हमे हलाला से बचाती है और एक चुटकी सिंदूर हमें लव जिहाद से बचाती है। एक चुटकी सिंदूर हमे ऑपरेशन सिंदूर की जो गौरवता है वो दिलवाती है।''

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जया बच्चन का इसपर कोई रिएक्शन नहीं सामने आया है। वीडियो पर डालिए एक नजर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X