Good News: नए साल पर इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने दी गुड न्यूज़, शुरू हुआ बधाईयों का सिलसिला

Ishita Dutta & Vatsal Sheth New House: बॉलीवुड कपल इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने नए साल पर मुंबई के जुहू में एक थ्री बीएचके फ्लैट खरीदा है और इसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने पोस्ट की है। इशिता और वत्सल ने अपने निमार्णाधीन घर के सामने तस्वीर में एक साथ पोज दिया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "न्यू ईयर न्यू प्रोजेक्ट, हैशटैग ड्रीमहाउस।"
शेयर की गुड न्यूज़
'दृश्यम 2' की अभिनेत्री ने साझा किया, "एक नया साल एक नई शुरूआत का प्रतीक है और एक नया घर यादों को बनाने और सपनों को साकार करने का एक मौका है। यह एक सपना है जो मैंने और वत्सल ने एक साथ देखा था और अब जब यह सच हुआ है। हम बहुत खुश हैं। हमारे सभी परिवार और दोस्तों के लिए केवल प्यार और आभार जिन्होंने हमें समर्थन दिया है, चाहे कुछ भी हो।"
जुहू सर्कल में लिया है 3-BHK
वहीं इशिता दत्ता ने खरीदे गए नए घर के बारे में 'फ्री प्रेस जर्नल' को बताया कि उनका यह नया घर 3-बीएचके है, जोकि जुहू सर्कल के पास है। इशिता ने बताया कि वह और वत्सल लंबे समय से मुंबई में अपना खुद का घर लेने का सपना देख रहे थे, जो अब पूरा हुआ है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने नवंबर 2017 में शादी की थी।
कुशाल टंडन के बने पड़ोसी
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ कुशाल टंडन के पड़ोसी बने हैं। कुशाल टंडन ने इशिता और वत्सल को नए घर की बधाई देते हुए लिखा, 'पड़ोसियों स्वागत है।' हाल ही इशिता और वत्सल सेठ ने अजय देवगन और काजोल के साथ न्यू ईयर मनाया था। उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थीं।
इशिता की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, जहां इशिता अपने टीवी शो जैसे 'एक घर बनाऊंगा', 'बेपनाह प्यार' और 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' के लिए भी जानी जाती हैं, वहीं वत्सल को 'टार्जऩ: द वंडर कार', 'एक हसीना थी' और 'हासिल' में देखे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications