शादी के 6 साल बाद मां बनी इशिता दत्ता, डिलिवरी होते ही अस्पताल से शेयर की पहली फैमिली फोटो

Ishita Dutta Vatsal Seth First Family Photo: बॉलीवुड स्टार कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर छाए हुए थे। अब ये स्टार्स अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन चुके हैं। इशिता दत्ता ने बेटे को जन्म दिया है और इस कपल ने अस्पताल से अपने पहले बच्चे के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो फैंस के साथ शेयर करते हुए गुड न्यूज़ दी है।
इशिता दत्ता ने बेटे को जन्म दिया है। कल यानी बुधवार को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को इशिता अस्पताल में भर्ती हुई थीं, जिसके बाद बुधवार को उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।
इसके बाद इन्होंने अपने बच्चे के साथ पहली तस्वीर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा, 'हम'। तस्वीर में इशिता और वत्सल के चेहरे पर अपने बच्चे का नूर साफ दिखाई दे रहा है। दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इशिता को अभी अस्पताल में रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज मिल जाए। इस वक्त दत्ता और सेठ परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई खुश है।
हाल ही में इशिता दत्ता ने अपनी शाध सेरेमनी की झलकियां शेयर कीं। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस को इस रस्म का मतलब और इसमे क्या-क्या करते है वो भी बताया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि, शाध एक बंगाली रस्म है, जिसमें प्रेग्नेंट लेडी को उसके मायके में उसकी पसंद का खाना खिलाया जाता है। यह एक तरह से गोद भराई की तरह होती है। वीडियो में एक्ट्रेस की मां उन्हें खाना खिलाती नजर आई थी, जिनमें कई सारी बंगाली डिशेज और मिठाई शामिल थी।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर- बाजीगर' के सेट पर हुई थी और यहीं से इशिता और वत्सल एक-दूसरे के करीब आए।


Click it and Unblock the Notifications











