बंगाली हसीनाओं के बीच फंसे पति देव के साथ सिंदूर खेला करती दिखीं इशिता दत्ता, शर्माते दिखे अभिनेता...

नवरात्रि और दुर्गा पूजा का बंगाल और बंगाल के लोगों के बीच क्या महत्व है ये किसी से छिपा नहीं हैं। हालांकि दशहरा हो चुका है और नवरात्रि भी जा चुकी है। इस दौरान एक खेल बंगाली लोगों के यहां खेला जाता है जिसको सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता है।
इस वक्त इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वत्सल सेठ इशिता दत्ता नजर आ रही हैं। तमाम महिलाओं और बंगाली कॉम्युनिटी के बीच वत्सल सेठ नजर आ रहे हैं और उनका पत्नी इशिता उनके गाल पर सिंदूर लगती हुईं नजर आ रही हैं।
इसके अलावा वत्सल भी उनके गाल पर सिंदूर लगाते हुए दिख रहे हैं। उन दोनों के साथ में खड़ी एक महिला भी सिंदूर के साथ खेला करती हुई देखी जा सकती है। जैसे ही वीडिया सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
वत्सल ने इस वीडियो पर लिखा है, ''सिंदूर खेला, नारीत्व और एकता का उत्सव है, विजयादशमी के इस शुभ दिन पर दुर्गा मां का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा जाता है।'' इसके बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सिन्दूर, सिदूर नहीं.. याद रखें.. बांग्ला उच्चारण भी ऐसा नहीं हो सकता...।''
एक ने लिखा, ''ये दोनों कितने क्यूट हैं।'' एक का कहना था, ''यहां पर महुआ मोइत्रा नहीं दिख रही है।'' एक ने लिखा, ''ये दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं लेकिन दोनों ने किसी कमेंट्स पर रिएक्शन नहीं दिया है।
इशिता दत्ता औऱ वत्सल सेठ काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे और इस वक्त उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इशिता दत्ता को अजय देवगन की फिल्म दृश्यम के लिए जाना जाता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











