..................... Ishita Dutta's pregnancy Photoshot went viral, fans congratulated after seeing the pictures - Hindi Filmibeat

Ishita Dutta: एक्ट्रेस की प्रेगेंसी के दौरान का फोटोशूट हुआ वायरल, तस्वीरें देख फैंस ने दी बधाई

Ishita Dutta

Ishita Dutta: बॉलीवुड अभिनेत्री इशित्ता दत्ता की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, यह तस्वीरें एक्ट्रेस की प्रेग्रेंसी के दौरान की है, इनमें इशित्ता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले एयरपोर्ट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं, जिसके बाद हर कोई उनकी प्रेग्नेंसी से रूबरू हो गया था।

इशिता और उनके अभिनेता पति वत्सल सेठ ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। कपल ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट से मनमोहक तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ आधिकारिक तौर पर खुशखबरी को शेयर किया है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए इसके साथ कपल ने कैप्शन में लिखा है, "बेबी ऑन बोर्ड" और इसके बाद एक लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है। खबर साझा करने के तुरंत बाद उनके दोस्त और फैंस उन पर प्यार बरसाते नजर आए।

मीडिया से इस बारें में बात करते हुए इशिता और वत्सल ने पैरेंटहुड को अपनाने के बारे में बात की थी। इशिता फिलहाल अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। इशिता ने कहा था, "हम बहुत उत्साहित और साथ ही नर्वस भी हैं, लेकिन हम इसके लिए तत्पर हैं, हर दिन एक नया दिन है। शरीर एक अलग अनुभव से गुजर रहा है।"

वहीं, वत्सल ने कहा था, "हमारी शादी को पांच साल हो गए हैं, लेकिन हमने अपने करियर में सेटल होने के बाद ही बच्चे पैदा करने का फैसला सोच-समझकर नहीं लिया था। जैसे शादी एक मील का पत्थर है, वैसे ही बच्चा होना भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। काम होता रहता है और आप कड़ी मेहनत करना जारी रखते हैं, लेकिन हमारे बच्चे का स्वागत करना निश्चित रूप से हमारे जीवन में एक सुंदर नए अध्याय की शुरुआत होगी।"

गौरतलब है कि कपल मनोरंजन जगत के जाने माने चेहरे है, और क्यूट कपल के तौर पर काफी फेमस है, फैंस दोनों को बहुत प्यार करते हैं। जब भी सोशल मीडिया पर इनकी साथ में तस्वीरें सामने आती हैं फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।

Read more about: ishita dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X