दूसरी बार मां बनते ही अस्पताल पहुंची ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोली- लगातार बिगड़ती ही जा रही दोनों की हालत

Ishita Dutta Hospitalized: बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता ने कुछ ही दिनों पहले अपने फैंस को दूसरी बार मां बनने की गुड न्यूज़ शेयर की थी। अब एक्ट्रेस ने एक हैरान कर देने वाली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, इशिता दत्ता अपने छोटे से बेटे के साथ अस्पताल में भर्ती हैं। और हॉस्पिल से उन्होंने अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।
दूसरी बार मां बनने के बाद इशिता और उनका बेटा वायु दोनों बीमार पड़े हैं और हॉस्पिटलाइज हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि दोबारा मां बनने के बाद से ही वो और उनका बेटा वायु बीमार हैं और इसी वजह से उनका काफी वेट लॉस भी हुआ है।
इशिता दत्ता ने हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट कर बताया है कि दोबारा मां बनने के बाद से ही वो और उनका दो साल का बेटा वायु बीमार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने और बेटे की एक तस्वीर शेयर की है और हेल्थ अपडेट दिया है।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और बेटे वायु के हाथ की तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों के हाथों में कैनुला लगा दिख रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि पिछले एक महीने से उनकी और उनके बेटे वायु की तबीयत ठीक नहीं है।
अपना हेल्थ अपडेट देते हुए इशिता ने लिखा, 'ये महीना बेहद मुश्किल रहा है। इस वक्त जब मुझे अपनी नवजात बच्ची के साथ रहना चाहिए था, मैं अस्पताल के चक्कर लगा रही थी। शुक्र है कि अब मैं और वायु दोनों ही काफी बेहतर हैं।' इसी के साथ उन्होंने लोगों के सवालों को जवाब भी दिया है, जिसमें सब उनके घटते वजन के बारे में पूछ रहे थे।
एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताते हुए कहा है, 'आपमें से बहुत से लोग मुझसे मेरे वजन कम होने के बारे में पूछ रहे हैं लेकिन ये जानबूझकर नहीं घटाया है, बल्कि ये मेरे बीमार होने की वजह से हुआ है।'


Click it and Unblock the Notifications












