इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर लिया संन्यास, महाकुंभ में डुबकी लगाकर किया पापों का प्रायश्चित!

ishika taneja

Ishika Taneja Took Sanyaas: कुछ फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकीं इशिका तनेजा (Ishika Taneja) ने शोबिज छोड़कर 'साध्वी' बनकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का फैसला किया है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर वह महाकुंभ मेले में पहुंचीं और उन्होंने अपने जीवन की नई शुरुआत करने के लिए पवित्र स्नान किया।

पवित्र स्नान करने के बाद उन्होंने सनातन धर्म को बढ़ावा देने की शपथ ली और सभी युवतियों से आगे आकर सनातन धर्म के मार्ग को अपनाने का निवेदन किया।

कौन हैं Ishika Taneja?

इशिका तनेजा को 2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का ताज पहनाया गया और 2016 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत की 100 महिला अचीवर्स कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया था। 2017 में, उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की डायरेक्टेड फिल्म इंदु सरकार में काम किया। बाद में उन्होंने विक्रम भट्ट की सीरीज हद में भी काम किया। इसके अलावा, इशिका के नाम 60 मॉडलों पर 60 मिनट में 60 फुल एयरब्रश मेकअप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

कब ली दीक्षा

इससे पहले जनवरी में इशिका ने शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरु दीक्षा ली थी। दूसरी महिलाओं को सनातन जीवन अपनाने के लिए मोटिवेट करने का वादा करते हुए इशिका ने कहा कि महिलाओं का उद्देश्य छोटे कपड़े पहनकर नाचना नहीं है, बल्कि सनातन की सेवा करना है।

वापस ग्लैमर की दुनिया में नहीं जाएंगी

उन्होंने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि साध्वी बनना पब्लिसिटी स्टंट है और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह कभी भी अपनी 'पुरानी जिंदगी' में वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने कहा, "अगर मुझे मौका मिला तो मैं फिल्में बनाऊंगी, लेकिन उनमें भी मैं सनातन धर्म का प्रचार करूंगी।"

More from Filmibeat

Read more about: ishika taneja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X