आदित्य चोपड़ा के साथ मेरा रिश्ता सहज व सरलः हबीब
इश्कजादे का निर्देशन करने वाले हबीब फैजल यश राज फिल्म्स के लिए भविष्य में दो और फिल्मों का निर्देशन करेंगे। हबीब का कहना है कि आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने में वह खुद को काफी सहज महसूस करते हैं।
हबीब का कहना है कि वह यशराज की और दो फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। मेरा आदित्य चोपड़ा के साथ बहुत सरल और सहज रिश्ता है। मैं जैसा लिखना और करना चाहता हूं, उसके लिए मुझे हर तरह की आजादी मिलती है। उनकी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म आज रिलीज हुई है।
फिल्म दो दूनी चार के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले हबीब की माने तो प्रमोशन की कमी की वजह से इस फिल्म को खासा नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, फिल्म एक उत्पादन है, जिसे आप बनाते हैं और अगर आप प्रमोट नहीं करेंगे तो लोगों को उसके बारे में पता कैसे चलेगा।
दो दूनी चार को प्रमोशन की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। मैंने इसे एक मुख्यधारा की फिल्म के जैसे ही बनाया था। वर्ष 2010 में रिलीज हुई यह फिल्म लगभग हर हफ्ते टेलीविजन पर दिखाई जाती हैं और हबीब इससे खुश भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












