जबरदस्ती कैट का भाई बना हूं, मैं तो उनके साथ रोमांस... अर्जुन कपूर
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अपनी पहली फिल्म इश्कजादे के अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में हर किसी को मालूम है कि ये दोनों भाई बहन हैं। लेकिन अर्जुन ने आश्चर्यजनक खुलासा किया है कि कैट ने तो उन्हें जबरदस्ती का भाई बना कर रखा है।
अर्जुन कहते हैं कि वह कैटरीना के साथ फिल्मों में रोमांस करना चाहते हैं। हालांकि कैट उन्हें अपना भाई मानती है लेकिन इसका असर उनके प्रोफेशनल लाइफ पर नहीं पडने वाला। आपको बता दें कि इन दोनों को सलमान खान ने मिलवाया था। अर्जुन की जिंदगी में सलमान की जगह काफी खास है। उन्होंने ही अर्जुन में छुपे एक्टर को पहचाना था।
सबसे पहले अर्जुन फिल्मों का निर्देशन करना सिख रहे थे। एक्टर कल हो ना हो, नो एंट्री और सलाम ए इश्क की क्रिएटिव टीम में अर्जुन ने काम भी किया है। लेकिन जब सलमान ने फिल्मों में एक्टिंग करने को कहा तो वह झट से तैयार हो गए।
वैसे तो आज अर्जुन ने अपने दिल की बात सबके जाहिर कर दी है कि वह अपनी राखी बहन के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहते हैं। अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि कौन सा निर्देशक उनके मन की मुराद पूरी करता है।


Click it and Unblock the Notifications