अवनीश ने बनाया अर्जुन को यूपी का छोकरा

arjun kapoor
अर्जुन कपूर अपनी पहली फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। वो इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के एक देसी लड़के के किरदार में नजर आएंगे। खबर आई है कि इस फिल्म के दौरान जिस व्यक्ति ने अर्जुन की बॉडी लैंग्वेज पर काम किया वो उनके बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं।

अवनीश यादव 'इश्कजादे' के हीरो अर्जुन कपूर के बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं। जो कि पेशे से एक टैक्सी ड्राइवर हैं और जब अर्जुन लखनऊ गए थे तो अवनीश ने ही उन्हें लखनऊ की सैर कराई थी।

खास बात यह है कि अवनीश 'इश्कजादे' फिल्म में एक खास किरदार में भी नजर आएंगे। खुद यशराज फिल्म के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि अर्जुन के बॉडी लैंग्वेज पर अवनीश ने भी काम किया है।

वैसे अच्छा है अवनीश के बहाने अर्जुन में कुछ लखनऊ के अंदाज तो देखने मिल ही जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X