World Cup के बीच पापा बना ये टॉप क्रिकेटर, अनुष्का शर्मा बोलीं- Oh MY God!

Ishant Sharma Daughter

Ishant Sharma Daughter: भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया है। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। वहीं, फैंस ने कमेंट कर ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा शुक्रवार देर रात पिता बने। ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। ईशांत ने लिखा कि हमें अपने नए सदस्य का परिचय कराकर बहुत खुशी हो रही है।

ईशांत शर्मा ने लिखा, "एक बच्ची, आश्चर्य, आशा और सपनों की दुनिया, सब कुछ गुलाबी रंग में लिपटा हुआ। हमें अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का परिचय कराते हुए बहुत खुशी हो रही है।" ईशांत शर्मा की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। कमेंट करते हुए फैंस ने ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

बता दें कि ईशांत शर्मा टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं। ईशांत ने इस दौरान 11 बार पांच विकेट हासिल किए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट है। वहीं, ईशांत ने 80 वनडे मैचों में 115 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए 14 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X