कभी बाथरूम तो कभी बेडरूम.. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की तस्वीरें वायरल, अदिति हुंडिया के फैन बने लोग
Aditi Hundia Bathroom Photo: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का नाम अब किसी से छिपा नहीं है। वर्ल्ड कर जीतने के बाद मैदान में वो ईशान किशन के साथ नजर आईं थीं और दोनों ने जमकर एक दूसरे के साथ पोज दिए थे।

बिहार के छोरे के साथ राजस्थान की ये छोरी का नाम जुड़ा है और लोग अक्सर उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाते रहते हैं। इस वक्त अदिति की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जो कि उन्होने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट कर अदिति ने लोगों को हैरान कर दिया। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अदिति ने लिखा, ''अनस्क्रिप्टेड लम्हे।''
Ishan Kishan Girlfriend: अदिति हुंडिया ने साझा की ऐसी तस्वीरें
अदिति हुंडिया इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं और हों भी क्यों ना क्योंकि उनके होने वाले पतिदेव विश्व चैंपियन बने हैं। जी हां, इन तस्वीरों की बात करें तो अदिति कभी बाथरूम के शीशे के सामने पोज कर रही हैं तो कभी बेडरूम में बैठी नजर आ रही हैं। कभी कार में बैठी दिख रहीं हैं तो कभी पिज्जा खा रही हैं। लेकिन सबसे शानदार तस्वीर वही है जिसमें वो विश्व कप की ट्रॉफी लिए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि इसपे ईशान किशन ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि ईशान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग की है।
Who Is Aditi Hundia: क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड
अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं और उनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वो रैंप पर वॉक करतीं दिख रही हैं। मिस इंडिया के लिए भी अदिति जा चुकी हैं और काफी करीब पहुंची है। राजस्थान के एक बिजनेसमैन की बेटी अदिति सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं। अदिति को इंस्टाग्राम पर 5.50 लाख लोग फॉलो करते हैं जो कि अच्छा नंबर है। देखने वाली बात होगी कि ईशान किशन से वो कब शादी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications















