एक हफ्ते में चॉकलेट चोरी कर खाने से बढ़ा शाहिद - इशान की मम्मी का वज़न, यूं पड़ी डांट, वायरल वीडियो

पूरा बॉलीवुड जहां आज मदर्स डे मना रहा है वहीं शाहिद कपूर और इशान खट्टर ने भी अपनी मां नीलिमा अज़ीम को फेसबुक पोस्ट के ज़रिए मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। शाहिद कपूर ने नीलिमा अज़ीम की एक बेहद खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - उन्होंने हमेशा हमारे पंखों को उड़ान दी है।

उनकी नज़र में हमेशा प्यार होता है और माफ कर देने की भावना होती है। वो हमेशा हमें हमारे बेस्ट वर्जन में ही देख पाती हैं। उन्होंने हमें इतने प्यार और सुकून से पाला है कि हमारे अंदर ये प्यार भरा है और हम इसे समाज में दूसरों को दे पाने की क्षमता रखते हैं।

ishan-khatter-scolds-mom-neelima-azeem-for-stealing-chocolates-and-gaining-weight-in-viral-video

शाहिद ने आगे लिखा - चूंकि मैं बड़ा हूं, लगभग 14 साल, इसलिए मां के साथ मेरा रिश्ता मां के साथ बिल्कुल ही अलग रहा है। एकदम एक दोस्त की तरह। और हमारा सफर बिल्कुल ही अनोखा रहा है, जिसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। दुनिया में कोई भी आपके जैसा नहीं हो सकता मां।

इशान ने भी शेयर किया पोस्ट

इशान ने भी शेयर किया पोस्ट

इशान ने भी अपनी मां नीलिमा अज़ीम और नानी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इशान ने लिखा नानी अब केवल दुआओं में भले ही साथ हैं लेकिन ज़िंदगी के हर पल हमेशा साथ रहीं।

हंसी मज़ाक से भरा वीडियो

हंसी मज़ाक से भरा वीडियो

वहीं सोशल मीडिया पर इशान और नीलिमा अज़ीम का एक वीडियो वायरल जहां, इशान ने नीलिमा अज़ीम की चॉकलेट बार छिपा दी है जो वो छिप कर खाती हैं। वीडियो में नीलिमा इशान से अपनी चॉकलेट मांग रही हैं वहीं इशान उन्हें हफ्ते भर में बढ़े हुए वज़न की याद दिला रहे हैं।

शाहिद के बारे में बातें

शाहिद के बारे में बातें

नीलिमा अज़ीम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर के बारे में बातें करते हुए बताया कि शाहिद कपूर कभी भी बचपन में अपने पिता पंकज कपूर के साथ रहे ही नहीं। वो हमेशा से अपनी नानी के घर दिल्ली में ही रहे।

मामा - नानी की परवरिश

मामा - नानी की परवरिश

नीलिमा अज़ीम ने बताया कि वो और पंकज कपूर साथ आ पाते इससे पहले ही पंकज अपना करियर बनाने मुंबई चले गए थे। तब शाहिद कपूर केवल 3.5 साल के थे। इसके बाद शाहिद को उनके मामा और नानी ने ही पाला पोसा है। यही कारण है कि शाहिद बिल्कुल मिडिल क्लास फैमिली में बड़े हुए हैं।

ज़िंदगी में आए राजेश खट्टर

ज़िंदगी में आए राजेश खट्टर

इसके बाद नीलिमा की ज़िंदगी में राजेश खट्टर आए। दोनों ने शादी की और उन्हें इशान हुए। इशान, शाहिद, राजेश खट्टर और नीलिमा अज़ीम कुछ सालों तक एक हंसते खेलते परिवार की तरह साथ रहे हैं। लेकिन फिर नीलिमा और राजेश अलग हो गए।

बेहद करीब इशान - शाहिद

बेहद करीब इशान - शाहिद

हालांकि, जीवन में इतने उतार चढ़ाव आने के बावजूद, शाहिद कपूर और इशान खट्टर कभी एक दूसरे से अलग नहीं हुए। शाहिद और इशान हमेशा ही एक दूसरे के साथ मज़बूती से जुड़े रहे हैं।

पिता के साथ कभी नहीं रहे

पिता के साथ कभी नहीं रहे

नीलिमा अज़ीम ने बताया कि शाहिद कपूर कभी अपने पिता के साथ रहे नहीं है। ऐसा नहीं था कि बचपन में उन्होंने अपने माता पिता को अलग होते देखा हो। नीलिमा अज़ीम ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि शाहिद का जन्म भी अपनी नानी के घर ही हुआ था।

1984 में हुआ था पहला तलाक

1984 में हुआ था पहला तलाक

गौरतलब है कि नीलिमा अज़ीम और पंकज कपूर ने 1979 में शादी की थी। इसके बाद 1984 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से 1990 में शादी की थी लेकिन उनका भी 2001 में तलाक हो गया था। नीलिमा अज़ीम ने 2004 में रज़ा अली खान से शादी की लेकिन ये शादी भी केवल 2009 तक टिकी।

2003 में डेब्यू

2003 में डेब्यू

यूं तो शाहिद कपूर काफी पहले से ही बॉलीवुड में अपना संघर्ष शुरू कर चुके थे लेकिन उन्होंने अपना डेब्यू 2003 में फिल्म इश्क विश्क के साथ किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2019 में डेब्यू

2019 में डेब्यू

वहीं इशान खट्टर ने 2018 में अपना बॉलीवुड डेब्यू, धर्मा प्रोडक्शन्स की धड़क के साथ किया। इससे पहले, इशान, ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म Beyond the Clouds के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके थे।

इसी के साथ इशान और नीलिमा अज़ीम का एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जहां इशान अपनी मां को चॉकलेट खाने के लिए डांट रहे हैं और उनके बढ़ते वज़न पर बात कर रहे हैं।

इसी के साथ ही शाहिद ने समाज में इस समय पृथ्वी के दोहन पर भी बात की और लिखा वो भी हमारी मां है। और हम सब उसके अच्छे बच्चे नहीं बन पाए हैं। वो खराब हो चुकी हैं और उन्हें हमने खराब किया है।

उन्हें ठीक होने की ज़रूरत है। चलिए उनके लिए एक अच्छा घर बनाएं। हम ही वो पीढ़ी हैं जिसे बदलना होगा और आने वालों के लिए ढंग के घर छोड़ने होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X