..................... Ishaan Khatter's deteriorates after seeing ex-girlfriend Ananya Pandey with Aditya Roy Kapur - Hindi Filmibeat

एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को आदित्य रॉय कपूर के साथ देख ईशान खट्टर की हालत खराब, ऐसे ले रहे बदला!

Ishaan Khatter

Ishaan Khatter: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई और अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं इसके पीछे की वजह है उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे। जाहिर है कि अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं और उनके साथ ही धूम रही हैं। ऐसे में ईशान खट्टर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे से बदला लेने के लिए खुद किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ बाईक पर धूमने निकले हैं।

अनन्या और आदित्य रॉय कपूर-

पिछले काफी दिनों से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की अफवाहों से मीडिया गुलजार है। जहां अभी ये तथाकथित स्टार कपल छुट्टियां मनाकर वापस लौटा है, वहीं आज एक बार फिर अनन्या और आदित्य को एक साथ बारिश का लुत्फ उठाते देखा गया।

ईशान खट्टर दिखे मिस्ट्री गर्ल के साथ-

आदित्य और अनन्या को साथ में देख शायद ईशान को पसंद नहीं आया। अभी आदित्य और अनन्या दोनों की डेटिंग की खबरें खत्म भी नहीं हुई थीं कि अनन्या के एक्स बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर की लव लाइफ को लेकर भी खबर आ रही है। दरअसल, ईशान खट्टर को हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

लंबे समय के बाद पैपराजी को ईशान खट्टर की एक झलक देखने को मिली। इस वीकएंड पर ईशान खट्टर को अपनी बाइक पर शहर में घूमते फिरते देखा गया। लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह अभिनेता की बाइक पर बैठी एक मिस्ट्री वुमन थी।

ईशान, मिस्ट्री वुमन के साथ ऐसे समय में स्पॉट किए गए हैं, जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे की आदित्य रॉय कपूर के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई ईशान की तस्वीरों पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूर्जस की प्रतिक्रियाएं-

सोशल मीडिया पर तस्वीरों को देखकर जहां कुछ नेटिजन्स का कहना है कि अभिनेता रिबाउंड पीरियड पर हैं, वहीं अन्य लोगों का मानना है कि वह अनन्या से बदला लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि महामारी पर आधारित फिल्म 'खाली पीली' की शूटिंग के दौरान ऐसी अफवाह थी कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन फिर अचानक दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X