इस अभिनेता की परफेक्ट फोटो क्लिक करने के लिए लेट गए ईशान खट्टर- जानिए कौन?
अभिनेता ईशान खट्टर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और ना ही ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन इस समय ईशान खट्टर की जो तस्वीर वायरल हो रही है वो काफी ज्यादा शानदार है और वो किसी की फोटो क्लिक करने की कोशिश कर रहे हैं। जी दरअसल ईशान खट्टर लेटकर इतना एफर्ट इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनको कुणाल खेमू की शानदार तस्वीर लेनी है।
इस तस्वीर में साझा करते हुए ईशान खट्टर ने लिखा कि उन्होने आखिर में बेस्ट शॉट मिल ही गया। दरअसल इस तस्वीर में ईशान खट्टर और कुणाल खेमू दोनो की लेटे हुए है।

बता दें कि ईशान खट्टर और कुणाल खेमू अच्छे दोस्त हैं और इस समय बाइक से ट्रिप पर निकले हैं। ईशान खट्टर के करियर की बात करें तो इस उन्होने फिल्म बियॉंड द क्लाउड्स से फिल्म की शुरुआत की थी..
लेकिन उनको पहचान मिली करण जौहर की फिल्म धड़क से जिसमें वो जाह्वी कपूर के साथ नजर आए थे। बता दें कि जाह्वी कपूर की ये डेब्यू फिल्म थी लेकिन दोनो काफी धमाकेदार अभिनय किय़ा था।


Click it and Unblock the Notifications
