अनन्या पांडे के सपोर्ट में आया ये सितारा, फूलों के साथ पहुंचा अभिनेत्री के घर!
चंकी पांडे की बेटी और शानदार अदाकारा अनन्या पांडे भी इस वक्त एनसीबी के शिकंजे में हैं और लगातार उनको लेकर किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आ रही है। आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद उनका नाम इससे जुड़ा था। आर्यन खान के बाद एनसीबी ने अनन्या पांडे पर शिकंजा कसा है। बीते दिन इस मामले को लेकर अनन्या पांडे से एनसीबी ने पूछताछ की थी। एनसीबी की मानें तो सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे के व्हाट्सऐप चैट से जानकारी मिली है कि अनन्या पांडे से ड्रग्स अरेंज कराने को लेकर आर्यन की बात हुई थी।
अब खबर आ रही है अनन्या पांडे से अभी और भी पूछताछ होगी। लेकिन इस वक्त उनके समर्थन में कई सितार हैं और हाल ही में उनके कथित बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर उनके घर पहुंचे थे।

ईशान ने घर पहुंचकर अपना सपोर्ट अनन्या को दिखाया है। इस दौरान उन्होने अनन्या के लिए बुके भी खरीदा था। ViralBhayani ने एक तस्वीर ईशान खट्टर की पोस्ट की है जिसमें वो फूलों की दुकान पर नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा कैप्शन में लिखा है.. ''ईशान खट्टर को फूलों के स्टॉल पर देखा गया। वो अनन्या पांडे के घर जा रहे थे।'' बता दें कि ये वीडियो करीब 3 दिन पहले का है और इस दौरान ईशान खट्टर वहां पर स्पॉट किए गए थे।
बता दें कि आर्यन खान का व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद अनन्या पांडे का नाम आया था। एनसीबी के मुताबिक दोनों के बीच गांजे को लेकर बातें की गईं थीं। ईशान खट्ट की बात करें तो उन्होने अनन्या पांडे के साथ फिल्म खाली पीली में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications