क्यूटनेस की सारी हदें पार, ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर के साथ पोस्ट की फोटो
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर बॉलीवुड के ऐसे भाई जो एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते है और काफी कुछ शेयर भी करते है। हालांकि ईशान खट्टर इस समय खुद की पहचान बना चुके है लेकिन उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनको शाहिद कपूर का भाई कहते है। ईशान ने कहा था कि ये तो गर्व की बात है कि मै भाई शाहिद कपूर के नाम से जाना जाता हूं। बता दें कि हाल ही में ईशान खट्टर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसने क्यूटनेस की सारी दीवारें तोड़ी दी और लोग काफी पसंद कर रहे है।
इस फोटो की बात की जाए तो इसमें शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और उनका पेट डॉगी भी नजर आ रहा है। इस फोटो में शाहिद कपूर जमीन पर लेटे है और ईशान उनके ऊपर लेटे हुए है तो वहीं पर पेट खड़ा है।

इस फोटो को देखने के बाद आपके होठों पर मुस्कान आना तो लाजमी है क्योंकि ये तस्वीर ही कुछ इस तरह की है। बता दें कि इस फोटो को एक यादों के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
हाल ही में ईशान खट्टर की फिल्म धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और लोगों काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











