ईशान खट्टर ने शेयर की एक क्यूट तस्वीर..आप भी देखते रह जाएंगे
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर अपनी बेटी मीशा के साथ नजर आते हैं। मीशा की तस्वीर जब भी सोशल मीडिया पर आती है धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। मीशा की एक और तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है आखिर बतौर स्टारकिड उनका भी स्टारडम कुछ कम नहीं है।
इस बार मीशा के चाचू ईशान खट्टर ने मीशा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मीशा उन्हें कुछ खिला रही हैं। ये बहुत ही क्यूट तस्वीर है और आप भी मीशा की तस्वीर को देखकर मुस्कुरा उठेंगे इसमें कोई शक नहीं है।

कुछ दिनों पहले मीशा अपनी मम्मी मीरा के साथ के घूमने गई थी और मीडिया द्वारा तस्वीरें लेने पर मीरा बुरी तरह भड़क गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी भड़ास निकाली। मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में डाला कि "बच्चों को उनका बचपन जीने दें और फोटोग्राफी पैरेंट्स तक ही सीमित रखें।" मीरा राजपूत मीशा के साथ जॉगर्स पार्क में काफी मस्ती करते हुए नजर आई थीं।
Recommended Video

बॉलीवुड के कुछ स्टारकिड्स ऐसे हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं जैसे अबराम, तैमूर और मीशा मीडिया और लोगों के भी फेवरिट बन चुके हैं। लोग उनकी तस्वीरें देखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल भी होती है।


Click it and Unblock the Notifications