लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा शाहिद कपूर के भाई की फिल्म का प्रीमियर..शानदार
शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर बॉलीवुड में फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड से डेब्यू करेंगे।लेखक माजिद मजिदी ने इस फिल्म को भारतीय पृष्ठभूमि पर बनाया है।इशान खट्टर के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म जल्द ही लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की जाएगी। जाहिर है इससे इशान खट्टर को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी।
फिल्म शुक्रवार और शनिवार को फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी जिसमें इशान खट्टर, माजिद मजिदी, और मालविका मौजूद रहेंगी।माजिद मजीदी ने कहा, "यह पहली फीचर फिल्म है, जो मैंने अपने देश ईरान में रहते हुए बनाई। इस अनुभव का मैं बरसों से इंतजार कर रहा था। 'बीयोन्ड द क्लाउड्स' मेरे सिनेमाई विश्वासों का एक विस्तार है, जिनकी जड़ें मानव मूल्यों, प्यार, दोस्ती और परिवार में हैं।"

फिल्म से इशान खट्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजिदी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शाहिद कपूर खुद भी अपने भाई के डेब्यू को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद फिल्म की जानकारी दी थी।
फिल्म के प्रोड्यूस भी माजिद मजिदी कर रहे हैं जो पहले भी कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं।


Click it and Unblock the Notifications