अनन्या पांडे से धोखा खाने के बाद ऐसे टूटे ईशान खट्टर, देश छोड़ अब 21 साल की विदेशी हसीना को दिया दिल

Ishaan Khatter Affair: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर की रोमांटिक लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ उनका रिश्ता ख़त्म हो गया, उसके बाद अनन्या पांडे के साथ तीन साल का रोमांस चला, जो मतभेदों के कारण ख़त्म हो गया। अब उनका दिल एक विदेश हसीना पर आया है।
ऐसा लग रहा है कि ईशान को नया प्यार मिल गया है और वह अपने पिछले टूटे रिश्ते से आगे बढ़ रहा है। खबरों की मानें तो 'फोन भूत' एक्टर कथित तौर पर मलेशियाई मॉडल और एक्ट्रेस चांदनी बेन्ज के साथ रिश्ते में हैं और वे एक-दूसरे के बारे में काफी गंभीर हैं। बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान खट्टर ने इस साल की शुरुआत में चांदनी बेन्ज़ को डेट करना शुरू किया था। जुलाई में बॉलीवुड अभिनेता को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बाइक चलाते देखा गया था और तब से फैंस ईशान की मिस्ट्री गर्ल के बारे में और जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सूत्रों से खबर मिली है- "वे एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं। ईशान ने चांदनी को अपने करीबी दोस्तों से भी मिलवाया है।" आइए उस मलेशियाई मॉडल के बारे में और जानें, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा रही है। चांदनी बेन्ज 21 वर्षीय मलेशियाई एक्ट्रेस और मॉडल हैं जिनका जन्म कुआलालंपुर में हुआ था। वह गैब नामक मलेशियाई टीवी सीरीज और सिंगापुर के टीवी ड्रामा माई मदर्स स्टोरी में दिखाई दी हैं।
वर्तमान में बॉलीवुड में अभिनेत्री बनने की इच्छा रखते हुए एक मॉडल के रूप में काम कर रही हैं। ईशान खट्टर और चांदनी बेन्ज एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी उन्हें फॉलो करते हैं।
2020 में, Zalora.com के साथ एक इंटरव्यू में, चांदनी ने कहा, "मुझे एक बॉलीवुड नेटफ्लिक्स सीरीज की पेशकश की गई थी। दुर्भाग्य से, महामारी की स्थिति के कारण और ट्रैवल प्रतिबंधों के कारण इसमें देरी/रद्द कर दी गई है। उम्मीद है कि स्थिति ठीक रहेगी।" अगर हालातों में सुधार होता है और मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है।" हालांकि, अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











