ईशान खट्टर के पास नहीं है काम- अब विशाल भारद्वाज की फिल्म से कट गया पत्ता!
Recommended Video
फिल्म धड़क से सबको अपने अभिनय से दीवाना बना चुके ईशान खट्टर इस समय फिर से चर्चा में चल रहे हैं। उन्होने फिल्म बियॉंड द क्लाउड्स से दमदार तरीके से शुरुआत की थी और बाद में धड़क आने के बाद उनको पूरे देश ने जाना था। लेकिन इस समय उनको लेकर कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है और उनके पास काफी प्रोजेक्ट्स भी नहीं हैं। वहीं बात करें उनकी को-एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तो वो धड़ाधड़ फिल्म कर रही हैं।
हाल ही में खबर चल रही थी कि ईशान खट्टर ने विशाल भारद्वाज से हांथ मिलाया है लेकिन अब खबर कुछ और ही आ रही है। पता चला है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म से ईशान का पत्ता कट चुका है।

दरअसल दोनो के बीच किसी क्रिएटिव अंतर को लेकर इस फिल्म में बात नहीं बन पाई है। अब देखना ये है कि ईशान खट्टर किस फिल्म में नजर आते हैं।
हालांकि इस बात को लेकर खबर आ रही है कि ईशान खट्ट एक फिल्म में अपने भाई शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाले हैं लेकिन ऐसा कोई ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के लिए ईशान खट्टर काफी ज्यादा खुश है। फिलहाल ईशान के फैंस तो यही चाहते होंगे कि उनको जल्द ही किसी फिल्म में देखने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications











