First LOOK: 2018 की धमाकेदार फिल्म.. जबरदस्त होगा डेब्यू.. ब्लॉकबस्टर!
कुछ दिनों पहले ही धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी फिल्म 'धड़क' की घोषणा की थी.. जिससे जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर डेब्यू करने वाले हैं। जी हां, यह फिल्म कई मायनों में काफी खास है। यह मराठी ब्ल़ॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म 'सैराट' ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
''मैंने दो सुपरहिट फिल्म दी.. फिर भी उन्होंने शाहरुख खान को ले लिया..''
एक पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो चुकी है.. और सेट से ईशान- जाह्ववी के पहले शॉट की तस्वीर भी रिलीज की गई है। कोई शक नहीं कि दोनों कलाकार अपनी डेब्यू फिल्म में कमाल करने वाले हैं।

करण जौहर के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं.. जिन्होंने इस साल 'बद्रीनाथ की दुल्हानिया' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। बता दें, धड़क 'धड़क' 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। लेकिन अभी से ही फिल्म का जमकर प्रमोशन शुरू कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











