ईशान खट्टर: शर्म नहीं बल्कि गर्व है कि मैं शाहिद कपूर के भाई के नाम से पहचाना जाता हूं
Recommended Video

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म धड़क आज काफी इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। बता दें कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर इस फिल्म के लिए काफी चर्चा में है। ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के भाई है और इस बारे में जब उनसे कहा गया कि आपकी पहचान शाहिद कपूर के भाई की तरह होती है..इस बारे मे आपको क्या कहना है। ईशान खट्टर का कहना है कि इसमे कोई शर्म की बात नहीं है क्योंकि ये तो गर्व करने जैसा है कि वो शाहिद कपूर के भाई के रूप में पहचाने जाते है।
बता दें कि काफी लोग ये सोचते है कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की ये पहली फिल्म है पर ईशान खट्टर पहले भी एक फिल्म में नजर आ चुके है। जी हैं ईशान खट्टर की पहली फिल्म का नाम beyond the clouds है।

फिलहाल आज रिलीज हुई धड़क के रिव्यु की बात करें तो लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। ये फिल्म जाह्ववी कपूर के लिए काफी ज्यादा अहम है और ये उनकी मां श्रीदेवी का सपना था कि वो उनके सामने ही लॉंच हो जो कि पूरा ना हो सका है।
इसके पहले भी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां को लेकर काफी खुलासे किए थे। हाल ही में उन्होने कहा था कि मां नहीं चाहती थी कि वो फिल्मों में आएं।
श्रीदेवी चाहती थी कि वो पढ़ाई में ध्यान दें और जल्दी से शादी करके सेटल हो जाएं। फिलहाल धड़क मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है और एक ऐसी कहानी है जो आपको अपने आपसे जोड़ लेती है।
इस फिल्म की खासियत ये है कि सबको लगता है कि ये उसकी ही कहानी है। इस फिल्म को कई भाषाओं में पहले भी बनाया जा चुका है और फिल्म काफी चली है।
धड़क को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है करण जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की कमाई किस आकड़े को छूती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications












