अनन्या पांडे के बाद किसे डेट कर रहे हैं ईशान खट्टर,कौन है एक्टर की नई गर्लफ्रेंड जिसके साथ पहुंचे मूवी देखने ?

Ishaan Khatter: बॉलीवुड एक्टर और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद ईशान खट्टर की लाइफ में एक नए प्यार ने एंट्री मार ली है। बीते दिनों बाइफ पर मुंबई की सड़कों पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए थे। अब फिर से मिस्ट्री गर्ल के साथ ईशान मूवी देखने पहुंचे तो पैपराजी के कैमरों में कैद हो गए।
मिस्ट्री गर्ल के साथ ईशान खट्टर-
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर को पैपराजी ने मूवी डेट पर स्पॉट किया। इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आई। जहां ईशान ने मैचिंग बीनी के साथ ग्रे टी-शर्ट पहनी थी, वहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पिंक टॉप और ब्लैक कैप पहने नजर आई।
थिएटर के अंदर जाने से पहले ईशान ने कैमरे में पोज दिया। हालांकि, दोनों एक साथ सामने आने से कतरा रहे थे और कैमरों से दूर भाग रहे थे। ईशान की मिस्ट्री गर्ल अपनी कैप में चेहरा छिपाते नजर आई।
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे-
गौरतलब है कि ईशान और अनन्या का नाम एक साथ जुड़ चुका है। दोनों ने करीब दो से तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिल्म खाली पीली की शूटिंग के दौरान उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। कई बार दोनों को वेकेशन पर जाते देखा गया है। इतना ही नहीं अनन्या अक्सर कपूर परिवार के फंक्शन का भी हिस्सा रहती थीं।
ईशान खट्टर का वर्कफ्रंट-
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान को सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। अब जल्द ईशान 'पिप्पा' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इसके साथ ही ईशान के पास दो फिल्में पाइप लाइन में और है जिनको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











