'जय जीजस, श्री अल्लाह...' हिंदू पिता और मुस्लिम मां, फिर किस भगवान को पूजते हैं ईशान खट्टर?
Ishaan Khatter On His Religious Beliefs: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ईशान खट्टर आज के वक्त में किसी भी पहचान के बहुत आज नहीं है। लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा अक्सर वह निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। जहां पर उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए और उनमें से एक धर्म से रिलेटेड भी था।

किस धर्म को फॉलो करते हैं ईशान खट्टर?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशान खट्टर के एक फैन ने उनसे सवाल किया कि आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा सा कंफ्यूज हूं। लेकिन वैसे तो कोई भी एक्टर इस सवाल का सीधा जवाब दे देता लेकिन ईशान खट्टर ने अपने मजेदार अंदाज से हर किसी को हैरान कर दिया।
ईशान खट्टर ने जवाब में लिखा कि "जय जीजस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह।" अब एक्टर के इस जवाब से सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी हैरान रह गए। काफी लोगों को उनका यह अंदाज खूब पसंद आया। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। मजाकिया जवाब के तुरंत बाद ईशान खट्टर ने एक बेहद ही गंभीर और खूबसूरत संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि "नेचर, दयालुता, इंसानियत और सृजन।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशान खट्टर इस कैप्शन के साथ अपनी एक शानदार तस्वीर भी शेयर करते हैं। जिसमें वह खूबसूरत पहाड़ों और आसमान में उड़ते हुए हॉट एयर बैलून के बीच खड़े हुए नजर आ रहे थे।
धर्म से ज्यादा इंसानियत को महत्व देते हैं ईशान खट्टर
ईशान खट्टर का परिवार का बैकग्राउंड बहुत ही ज्यादा अलग है। अगर हम उनकी मां की बात करें तो नीलिमा अजीम मुस्लिम परिवार से आती हैं। लेकिन उनके पिता राजेश खट्टर एक पंजाबी हिंदू है। इसी के चलते ईशान हमेशा धर्म से ऊपर इंसानियत और प्रेम की बातें करते हुए नजर आते हैं।
बहुत कम लोगों को पता है कि ईशान खट्टर बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। दोनों की मां तो एक ही है लेकिन शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर है और ईशान के पिता राजेश खट्टर है।
कम उम्र में ही किया डेब्यू
बताते चलें कि ईशान खट्टर ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2017 में उन्होंने ईरानी फिल्म मेकर मस्जिद मजीदी की फिल्म 'बियोंड द क्लाउड्स' से बात और लीड एक्टर डेब्यू कर लिया। इसके बाद उन्होंने धड़क, खाली पीली और फोन भूत जैसी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications