इशान खट्टर की नई तस्वीरें आपको चौंका देंगी - क्या से क्या हो गए देखते देखते!!
इशान खट्टर आजकल अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर चुके हैं। इनमें अली अब्बास ज़फर की काली पीली और मीरा नायर की अ सूटेबल बॉय शामिल हैं। और इन प्रोजेक्ट्स के लिए इशान ने अपनी बॉडी पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इशान आजकल काफी समय जिम में बिता रहे हैं।
हाल ही में इशान ने अपनी ताज़ा तस्वीरें जिम से ही शेयर कीं और इन तस्वीरों में इशान की कायापलट हो चुकी है। इन तस्वीरों में धड़क का सीधा सादा सा लड़का और एक सेक्सी, हैंडसम नौजवान बन चुका है।

गौरतलब है कि इशान खट्टर ने ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। उनका हिंदी फिल्म डेब्यू था धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म धड़क से जो कि मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक थी।
इस फिल्म में शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर ने श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया लेकिन दोनों ही कलाकारों ने अपनी अपनी पहचान बना ली। अब इशान खट्टर अपने आगे के प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











