बन गई जोड़ी- ईशान खट्टर के साथ अनन्या पांडे करेंगी रोमांस- अली अब्बास जफर की फिल्म!
अभिनेता ईशान खट्टर ने फिल्म धड़क में दमदार अभिनय करके सुर्खियां बटोरी थीं तो वहीं अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से धमाकेदार डेब्यू किया था। अब दोनो के लेकर एक खबर आ रही है जिससे इनके फैंस काफी ज्यादा खुश होने वाले हैं। गौरलब है कि दोनो एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसको अली अब्बास जफर बना रहे हैं। टाइगर जिंदा है, सुल्तान और भारत जैसी फिल्मो के निर्देशक अली अब्बास जफर इस फिल्म निर्देशन नहीं बल्कि निर्माता बनकर जुड़ रहे हैं।
खबर है कि जल्द ही ईशान खट्टर और अनन्या पांडे एक दूसरे के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। अनन्या और ईशान स्टारर फिल्म को अली अब्बास जफर के असिसटेंट डायरेक्टर, डायरेक्ट करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अली को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है और उन्हें लगता है प्रोड्यूसर बनने के लिए यह एक आइडल फिल्म होगी।
एक राइटर होने के तौर पर उन्होंने स्क्रिप्टिंग में भी काफी मदद की है। अब अली अब्बास जफर एक निर्माता के तौर पर कैसे साबित होते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











